जौनपुर। शहर में सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जोर पकड़ रही है। मंगलवार को यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने 60 वाहनों का चालान कर 50 हजार 200 रूपए जुर्माना वसूल किया। अभियान रोडवेज, ओलन्दगंज, कचहरी रोड, रूहट‍्टा, सिपाह आदि इलाकों में चलाया गया।

शहर में लोगों द्वारा आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर दिया जाता है। जिससे जाम की स्थिति आए दिन पैदा हो रही है। ऐसे वाहनों के खिलाफ एसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाया है। अभियान के क्रम में मंगलवार को तिरहे खड़े वाहनों में व्हील लॉक लगाया गया और ऐसे वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल किया गया।
यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक वालों से 500 और चार पहिया वाहनों से एक हजार जुर्माना वसूल किया जा रहा है।




DOWNLOAD APP