जौनपुर: जयश्रीराम के जयघोष से रामनवमी पर निकली रामलला की भव्य शोभायात्रा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत, स्वयंसेवी संगठनों ने लगाया स्टाल
- आकर्षण का केन्द्र बना रहा भगवान श्रीराम का रथ, भक्तजनों ने की पुष्पवर्षा
शोभायात्रा में शामिल भगवान रामलला का दर्शन कर लोगों ने पुष्पवर्षा भी किया। इस दौरान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। हर तरफ जय श्री राम के जयघोष लग रहे थे। वहीं भक्ति गीतों पर युवाओं ने खूब जमकर नृत्य भी किया। इसके पहले कार्यक्रम संयोजक सुधीर साहू की अगुवाई में नारियल फोड़ने के साथ भगवा ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये ओलन्दगंज स्थित कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में शामिल पालकी में विराजमान भगवान श्रीाराम की सजावट युक्त रथ लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। वहीं फ्रेंड्स डांस ग्रुप की प्रस्तुति सहसा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले रहा था। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन हो रहा था जिसकी जिम्मेदारी सुशील वर्मा एडवोकेट के कंधे पर रही। ओलन्दगंज स्थित समापन स्थल पर आयोजन समिति द्वारा समस्त सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष चन्द्र गर्ग, श्रवण चौरसिया, मुन्ना लाल सेठ, विनोद सेठ, विनोद केसरवानी, महेन्द्र सोनकर, विजय गुप्ता, सुनील सोनी, प्रशांत जायसवाल, कृष्ण कुमार सेठ, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, जिलाजीत सेठ, सुधीर कुमार, मनीष वर्मा, रामजी जायसवाल, रंजीत अग्रहरि सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रहरि व महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चन्द्र दूबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर से ओलन्दगंज कोतवाली होते हुए अहियापुर स्थित श्री राम मंदिर तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में संयोजक विजय सिंह, सुभाष शुक्ला, संजय पांडेय, दिनेश सिंह, सुनील शर्मा, मनोज शुक्ला, मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र, सुधीर सिंह, शिवेंद्र सिंह, कमलेश अग्रहरी, बंटी सिंह, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।