शाहगंज, जौनपुर। अलग अलग गांवों में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला व किशोरी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए।

सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी पूजा (22) पत्नी गुड्डू पारिवारिक विवाद व कहासुनी से छुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के चेतरहां गांव की है। जहां परिजनों की डांट से नाराज होकर सिमसिम (18) पुत्री तुलसीराम ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गम्भीर होने पर दोनों के परिजन उपचार के लिए नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।




DOWNLOAD APP