जौनपुर: मछली पकड़ने को लेकर मारपीट, महिला की मौत, चार घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में रविवार की सुबह मछली तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव निवासी जगत निषाद का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी अपने दोस्त पंकज के साथ घर के पीछे स्थित तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी बीच उसके चचेरे भाई सचिन व नवीन पुत्रगण किशन मौके पर पहुंच गये। मछली पकड़ने को लेकर वहीं दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें 45 वर्षीया सुशीला पत्नी जगत गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने उक्त महिला को तत्काल सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उक्त महिला की मौत हो गई। उधर मारपीट में घायल सचिन 20 वर्ष, नवीन 18 वर्ष पुत्रगण किशन, पंकज 23 वर्ष व लक्ष्मी 20 वर्ष पुत्र जगत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर मृतका के पति जगत नारायण ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।