जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी-प्रचार समिति के चेयरमैन गजराज सिंह (पूर्व विधायक) ने जनपद जौनपुर के लोकसभा चुनाव प्रचार समिति की घोषणा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर की संस्तुति तथा मण्डल प्रभारी पंकज दूबे के प्रस्ताव पर जारी ​किया है।

जिसमें विकास तिवारी को अध्यक्ष लोकसभा चुनाव प्रचार समिति जनपद जौनपुर तथा जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी गीता चौरसिया, पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई मुफ्ती मेंहदी, लोकसभा उपाध्यक्ष मछलीशहर रंजन शर्मा, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी शैलेन्द्र सिंह व जिला महासचिव किसान कांग्रेस शशांक सोनकर को जनपद जौनपुर का लोकसभा चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाया गया है।
उक्त मनोनयन पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, देवानन्द मिश्रा, फैसल हसन तबरेज, पंकज सोनकर, सौरभ शुक्ला, सुशील मिश्रा आदि ने बधाई दिया है।




DOWNLOAD APP