जौनपुर: जिला बदर को पंवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पंवारा पुलिस ने शुक्रवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर किए गए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ाव निवासी संजय दुबे पुत्र दयाशंकर दुबे व शिव कुमार दुबे पुत्र गंगा प्रसाद दुबे को पूर्व में इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिलाधिकारी ने छः महीने के लिए विगत 9 अप्रैल से जिला बदर कर दिया लेकिन उक्त दोनों लुक छिपकर अपने घर आकर रहते थे।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पवारा हरिप्रकाश यादव ने अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार को भोर में दोनों के घर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।