जौनपुर। जौनपुर सदर एवं मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वालों में से कई दलीय व निर्दलीय ने गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बसपा से टिकट न मिलने से नाराज समाजसेवी अशोक सिंह द्वारा नामांकन करने के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया जाना प्रकाश में आया है।
इस पर नगर के लाइन बाजार थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज हुआ, वहीं मछलीशहर सीट के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज सहित उनके समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही न किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अशोक सिंह                             वीपी सरोज
बताया जा रहा है कि अशोक सिंह ने नामांकन करने के दौरान निकाले गये जुलूस की अनुमति नहीं ली थी। इतना ही नहीं, निर्धारित लोगों से अधिक के साथ नामांकन स्थल की ओर बढ़ना भी आरोप बताया जा रहा है। वहीं बसपा से निकलकर मछलीशहर सीट से भाजपा से टिकट प्राप्त किये बीपी सरोज के समर्थकों ने नामांकन के बाद वापस आते समय कलेक्ट्रेट परिसर में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
देखा गया कि श्री सरोज के समर्थकों ने मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाये। फिलहाल अब देखना यह है कि आचार संहिता के उल्लंघन में उनके खिलाफ क्या कार्यवाही होती है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि संज्ञान में आता है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।




DOWNLOAD APP