जौनपुर: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे अशोक सिंह | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजसेवी/उद्योगपति अशोक सिंह ने बसपा के बाद कांग्रेस का भी हाथ छोड़ दिया। अशोक सिंह 18 अप्रैल को जौनपुर सदर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बातचीत में अशोक सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे जेसीज वाजिदपुर तिराहा मार्ग स्थित सिद्धार्थ उपवन से उनका काफिला रवाना होगा। सबसे पहले वे काफिले के साथ मां शीतला चौकियां धाम पहुंचकर मां शीतला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वहां से नामांकन स्थल के लिए रवाना होंगे। उनके साथ करीब 400 बाइक व चार पहिया वाहनों का काफिला चलेगा।