• भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सपा-बसपा के साथ चलें आम जनता : मो. आजम खान
  • सेक्टर प्रभारियों के साथ सपा कार्यालय पर हुई चुनावी बैठक

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदर विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों की चुनावी बैठक सोमवार को सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में हुई।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिना कार्यकर्ता के पार्टी शून्य है आप लोग ही पार्टी के रीढ़ हो। इस लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता को बताएं और अधिक से अधिक मतदान पार्टी के सहयोगी दल बसपा के प्रत्याशी को दिलाएं। यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। केंद्र की झूठी सरकार को करारा जवाब देने का चुनाव है। देश की जनता अब इन झूठों वायदों के चक्कर में नहीं आएगी।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट ने कहा कि यूपी में सपा-बसपा गठबंधन होने से विरोधियों में खलबली मच गयी है। उलूल जुलूल बयानबाजी कर भाजपा के नेता मतदाताओं को भरमाने का कार्य कर रहे है। जौनपुर में कोई भी विकास कार्य भाजपा नहीं करा पायी।
ऐसे में आप सभी लोग भाजपा के असली चेहरे को जनता के सामने ले आएं ताकि लोग यह समझ सके कि भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ उन्हें ठगने का काम किया है। समाजवादी पार्टी-बसपा की नीतियों को जनता को बताएं और यह भी बताएं कि यूपी से ही भाजपा को रोकने का रास्ता दिल्ली तक जाएगा ऐसे में सभी लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने में सपा-बसपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती के जनसभा की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जितेंद्र यादव, सेक्टर प्रभारी दशरथ यादव, चंद्रशेखर यादव, सिराज अहमद, मतलूब मानी, शकील, सफर खान, गिलानी, विनोद यादव, गुलाब मौर्या, अंजुल सिद्दीकी, अलमास अहमद आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सदर महासचिव रियाज आलम ने किया।




DOWNLOAD APP