जौनपुर। सम्राट अशोक चन्द्रगुप्त मौर्य जयन्ती पर विश्व मौर्य परिषद के बैनर तले पंचहटियां में कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र मौर्य ने किया।
जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये सोनभद्र
विधायक का स्वागत करते आयोजन समिति के लोग।
इस मौके पर अतिथि के रूप में सोनभद्र विधायक अविनाश कुशवाहा आये जिन्होंने अशोक स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करके विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक को नमन किया। साथ ही कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य वंश के महान सम्राट थे। साथ ही विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष पर रहे। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन व बौद्ध धर्म के प्रचारक के लिये जाने जाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र मौर्य ने किया। अन्त में रितेश कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर शनि मौर्य, रामधनी मौर्य, शैलेन्द्र निषाद, आनन्द मौर्य, राजेन्द्र सिंह, संतोष मौर्य, सुबाष निषाद, अमर मौर्य, नन्द लाल मौर्य, मनोज मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP