जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र निवासी वादिनी की नाबालिग पुत्री से घर में घुसकर छेड़खानी करने एवं लूटपाट करने के आरोपियों तथा कानून के निर्देश की अवहेलना करने वाले थानाध्यक्ष मछलीशहर के खिलाफ कोर्ट ने वाद दर्ज किया है।

वादिनी ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 26 मार्च 2019 को मुंबई जाने के लिए जंघई स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। मेरी पुत्रियां व पुत्र घर पर थे। करीब 8 बजे रात घर में दो आरोपी घुस आए और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी किए। मारे पीटेे तथा गहने लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 100 नंबर पर लड़की ने पुलिस को सूचना दिया। वादिनी को भी घटना के बारे में बताया।
वादिनी वापस घर आई। पुलिस ने सूचना के बावजूद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। एसपी ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज न करके कानून के निर्देश की अवहेलना किया।




DOWNLOAD APP