जौनपुर। जिले में पहली बार कांवेंट स्कूलों की तरह परिषदीय स्कूलों में भी शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कराया जा रहा है। अब तक 3 इंग्लिश मीडियम के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने अपने खर्च पर छात्र-छत्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया। सिकरारा ब्लाक के ताहिरपुर इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने अपने स्कूल के लगभग सौ बच्चों को सोमवार को बस द्वारा वाराणसी क्षैणिक भ्रमण के लिए ले गए। वह बच्चों को सारनाथ एवं रामनगर का किला दिखाएंगे।
वाराणसी जाने से पूर्व उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को इस उद्देश्य से कराया जा रहा है ताकि उनको इतिहास के बारे में तथा स्थापित ऐतिहासिक इमारतों व किलों के बारे में विस्तार से जानकारी मिले और दूसरे तरफ उनका मनोरंजन भी हो जाय और अगले सत्र में मेहनत से मन लगा कर पठन पाठन करें।

अमित सिंह अपनी कार्य शैली से उक्त विद्यालयों बच्चों की संख्या में बड़े पैमाने पर इजाफा किया है। इसके लिए विभाग उनको पुरस्कृत भी कर सकता है। इसी तरह महराजगंज ब्लाक के अभिनव विद्यालय डोमपुर के बच्चों को प्रधानाध्यापक केशव सिंह अपने खर्चे से बच्चों को मुख्यालय पर किला एवं अन्य ऐतिहासिक स्थानों को दिखाया। इसी प्रकार मड़ियाहूं ब्लाक जमुआ इंगलिस मीडियम स्कूल जमुआ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए वाराणसी ले गए थे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सहित तीन प्रधानाध्यपकों ने अपने खर्चों पर बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण करा कर सराहनीय कार्य किया है। इससे अन्य प्रधानाध्यापकों को सीख लेनी चाहिए। इस तरह के कार्य से बच्चों में पठन पाठन के प्रति रूझान बढ़ेगी।




DOWNLOAD APP