जौनपुर। राम नवमी के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने ओलन्दगंज स्थित कजगांव पड़ाव पर प्रसाद वितरण किया।

भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में राम भगवान का जन्म हुआ था। श्रीराम व हनुमान के मिलन को देखकर सभी भाव विभोर हो गए। इसके बाद श्रीराम की आरती की गई। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। रामलला की शोभायात्रा का समापन कजगाँव पड़ाव पर हुआ।
इस अवसर पर शरद पटेल, लोकेश साहू, भुगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्ता, अवधेश गिरि, महेन्द्र प्रताप चौधरी, अतुल सिंह, नीरज श्रीवास्तव, यूपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, रिषि श्रीवास्तव, सतेन्द्र अग्रहरि, अमित निगम आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP