सिकरारा, जौनपुर। सिकरारा विकास क्षेत्र के नव चयनित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदपुर व भुइला पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव की अगुवाई में स्कूल चलो अभियान रैली, मतदाता जागरूकता एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के उपरांत चांदपुर में आयोजित नामांकन मेला में उन्होंने नव प्रवेशित 20 बच्चों को अपने हाथ से मिष्ठान्न खिलाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अच्युता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि लल्लन सिंह रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र उपाध्याय, श्रीप्रकाश मिश्र, अरुनजय सिंह, बृजेश गुप्ता, विद्याधर पाठक, अनुपम कुंवर, राजीव लोहिया, सुनीता, ममता आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन सुशील उपाध्याय ने किया।

मॉडल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय भुइला में प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय की अध्यक्षता में स्मार्ट क्लास, मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूल चलो अभियान और इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक रामजीत शर्मा का सम्मान समारोह अयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार यादव ने कहा कि असली भारत गावों में बसता है। इसी प्राथमिक विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर गाँव की दो बेटियों को पहचान दिलाई है। अंग्रेजी माध्यम होने से अब हमारी सभी बेटियां पढ़ेंगी और बढ़ेंगी।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ सिकरारा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एनपीआरसी सीमा, राजीव लोहिया, संतोष सिंह, रवि मिश्र, राघवेंद्र, सुनीता, शैलेश, दयाशंकर चौबे, ग्राम प्रधान शिवकांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। सुधाकर उपाध्याय ने बच्चों को बैठने के लिए 10 सेट डेस्क बेंच देने की घोषणा ​किया। आभार वीरेन्द्र सिंह एवं संचालन सुशील उपाध्याय ने किया।




DOWNLOAD APP