महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सवंसा में आग लगने से 2 गाय की मौत हो गयी जबकि गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बुद्धू कोहार के छप्पर में अचानक आग लग गयी। इस हादसे में गम्भीर रूप से झुलसने पर 2 गाय की मौत हो गयी।
  साथ ही घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जैसे कपड़े, गेहूं, सरसो आदि जलकर राख हो गये। मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दे दी गयी है।




DOWNLOAD APP