जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित गुरुद्व‍ारे में खालसा संघ पंथ की स्थापना के मौके पर बैशाखी पर्व मनाया गया। रागी जत्था ने सबद कीर्तन और गुरुवाणी प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया गया।
आज के दिन ​ही गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना किया था। साथ ही गेंहू की फसल पककर तैयार होने की खुशी में बैशाखी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे विश्व में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुरूतेग बहदुर गुरुद्व‍ारा रासमंडल में बैशाख्री के मौके पर सुबह 10 बजे 11 बजे सुखमनी साहब का पाठ किया ज्ञानी जिवपाल के टीम ने किया।

नैनीताल से आए रागी जत्था के ज्ञानी गुरदेव और उनके साथियों ने गुरुवाणी और सबद कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरु सिंह सभा के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह ने बैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अरदास और प्रसाद वितरण लंगर का आयोजन गुरसिंह सभा गुरुसेवक जत्था के संयुक्त तत्वाधान किया गया। इस मौके पर गुरुद्व‍ारा को भव्य तरीके से सजाया गया था।
इस मौके पर डिवाइन मल्टी अस्पताल लखनऊ द्व‍ारा ​स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 लोगों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा, सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह, दीपक चिटकारिया, कमल सिंह भाटिया, सरदार मनमोहन ​सिंह, सरदार तेजा सिंह, राजेंद्र खत्री, सरदार सतवंत सिंह, सरदार सतनमा सिंह, नवनीत सिंह रिंकू आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP