• खानपुर अकबर विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें सफल हुए छात्रों को सम्मानित किया गया।
करंजाकला विकासखंड के खानपुर अकबर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सत्र प्रारंभ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापिका बबिता सिंह ने सफल छात्रों को को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें छात्रों को पढ़ने के लिए जनरल नॉलेज स्टैंडर्ड बैग कलम किताब दी गई।
उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करने पर उनमें पढ़ने लिखने की ऊर्जा बढ़ती है। लेकिन साथ में उनके माता पिता की भूमिका होनी चाहिए। जिससे छात्र अच्छे विषय क्षेत्र का चुनाव कर सके। विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह ने कहा छात्र के पहले गुरु उनके माता पिता होते हैं वे विशेष ध्यान दें। छात्रों को पढ़ने और लक्ष्य पाने के सपने दिखाएं। इस मौके पर राजकुमार मौर्य, तारा सिंह, शमा परवीन, आसमा मुजीब, सुरेश कुमार पाल, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP