शाहगंज, जौनपुर। आजमगढ जनपद में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा युवक वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी संदीप (20) पुत्र रामनाथ टेम्पो पर सवार होकर आजमगढ़ जनपद के अम्बारी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। पलियां गांव के समीप टैम्पो एक तरफ सवार युवक वाहन से पास लेते समय उसकी चपेट में आने से टेम्पो से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गयी।




DOWNLOAD APP