जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा, सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी टी. राम ने शनिवार को बसपा, सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठ​क किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से लग जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। हमारे साथ युवाओं की टीम है। सभी जी जान से लगकर गठबंधन को जिताएं।

प्रत्याशी टी. राम ने शनिवार की सुबह जफराबाद विधानसभा के मारूपुर से चौकियां, धर्मापुर में लोगों से मिलकर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद जगमोहन पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए। इसके बाद धनेजा व राजेपुर गांव में राम प्रवेश बिन्द के नेतृत्व में निषाद समाज के लोगों से समर्थन मांगा। शाम 6 बजे नईगंज के पास स्थित कार्यालय पर यूथ सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जहां यूथ सपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूर्ण समर्थन की हूंकार भरी। इसके बाद देर शाम 8 बजे टी.राम ने केराकत विधानसभा के चंदवक में दिनेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों के साथ बैठक किया। 




DOWNLOAD APP