जौनपुर: जेसीआई परिवार ने कस्तूरबा के बच्चों के साथ मनाया श्रीराम का जन्मोत्सव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। आपके बीच भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने का अवसर जेसीआई शाहगंज शक्ति ने दिया। इसके लिये मैं संस्था की आभारी हूं। आपको उपहार देने के साथ ही स्वच्छता का सन्देश देना चाहती हूं। आप खुद को स्वच्छ रहो, सुन्दर रहो, आस पास भी स्वछता बनाये रखो। आपके अनुशासन की तारीफ किये बिना भी नहीं रह सकती हूं।
उक्त बातें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा आयोजित रामलला जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोलकाता की समाजसेविका श्वेता जायसवाल ने कही। वहीं संस्थाध्यक्ष डा. मौलश्री चित्रवंशी ने छात्राओं का कन्या पूजन करने साथ ही उनके बीच भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम का संचालन जेजे अध्यक्ष डा. प्रज्ञा चित्रवंशी ने किया। अन्त में एकता नीलम ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नीतू, उषा, कुसुम पाण्डेय, किरण, सुमन, अल्पना, रोमा, नीलम पाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
जौनपुर के शाहगंज में संचालित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के
साथ रामलला का जन्मोत्सव मनाते जेसीआई शाहगंज शक्ति के लोग।
|