जौनपुर। जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा के संभावित उम्मीदवार श्याम सिंह यादव का जनपद आगमन पर बसपा नेता के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुंगराबादशाहपुर के इटहरा बार्डर तिराहे पर श्री यादव की अगवानी कर स्वागत किया।

बसपा के विधानसभा के अध्यक्ष धरमपाल बौद्ध, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, सपा नेता राहुल यादव, जिला सचिव सपा रामलाल पाल, प्रमोद यादव, धरम सिंह यादव, राम सिंह यादव, राजेंद्र पाल, रामजीत यादव, आलोक कुमार गुप्त, संजय चौधरी, विश्वनाथ जायसवाल, केदार नाथ यादव, राम मूर्ति , नागेन्द्र यादव, अजय सरोज, मूल चंद पाल, राम सनेही यादव सहित सपा बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

इस दौरान पूर्व विधायक ज्वाला यादव ने बताया कि बीते दिनों कार ऐक्सिडेंट में सपा नेता के परिवार में मौत के कारण सादे तरीके से स्वागत किया गया। यहां से पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।




DOWNLOAD APP