जौनपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शनी लगने से पैदा होगी भारी मुसीबत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के जौनपुर के जनसम्पर्क कार्यालय के निकट हाइवे पर प्रदर्शनी लगनी शुरू हो गयी जो मुसीबत का संकेत है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं इस समय लगन के चलते हाइवे पर आये दिन भीषण जाम लग रहा है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
ऐसी हालत में आजमगढ़-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित उक्त स्थान पर प्रदर्शनी का आयोजन लोगों के आवागमन की मुसीबत को और बढ़ा देगा। इस बाबत क्षेत्रीय सहित नगरवासियों का कहना है कि हाइवे पर इस प्रकार का आयोजन अनुचित है। जहां प्रदर्शनी लगायी जा रही है, वहां उचित रास्ता भी नहीं है। इसकी वजह से दुर्घटना के साथ आवागमन की समस्या मुंह बाये खड़ी है।
बताते चलें कि इस समय लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं का जनपद में आगमन हो रहा है। ऐसे में प्रदर्शनी का आयोजन लोगों के लिये मुसीबत बनेगा। किसी प्रकार की बात होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने वाले जिम्मेदार की होगी।