जौनपुर। नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास अहमद खां मण्डी में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा के 8वें दिन मां शीतला चौकियां धाम के सीताराम नाम शरण जी महाराज ने कहा कि आज हर घर में रावण बैठा है तो इतने राम कहां से लाऊं।
जौनपुर नगर में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा में
प्रवचन करते सीताराम नाम शरण जी महाराज।
आज राम का जन्म लेना हर एक रावण का अन्त होगा। जब राम का जन्म होगा तभी जनहित का कल्याण होगा। इस दौरान भगवान राम के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गयी जिसे देखकर पूरा पण्डाल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सुबाष चन्द्र मिश्रा, नीलम मिश्रा, नवनीत मिश्रा, अनीता मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सीमा मिश्रा, कल्लू प्रजापति, बच्चा गुप्ता, हर्षवर्धन अग्रहरी, लालचन्द्र एडवोकेट, लवकुश अग्रहरी, संजय मिश्रा, ज्योति मिश्रा, गौरव तिवारी, सुरेन्द्र गिरी, विकास मोदनवाल, त्रिजुगी पण्डित, विनीत मिश्रा, शुभम, सभ्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP