जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने रविवार की सुबह जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दिया है। बसपा ने 16 प्रत्याशियों की एक सूची जारी किया है। जिसमें जौनपुर से श्याम सिंह यादव व मछलीशहर से टी. राम पर मुहर लगा दी है। जौनपुर से श्याम सिंह यादव को बसपा से टिकट मिलने की संभावना सबसे पहले 'आप की उम्मीद डॉट कॉम' ने जताई थी।

जौनपुर सीट से श्याम सिंह ​यादव हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी | #AAPKIUMMID


बसपा ने श्याम सिंह यादव को जौनपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। वे रिटायर्ड पीसीएस और यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। मड़ियाहूं के रानी पट्टी गांव के निवासी हैं। श्याम सिंह यादव पढ़ाई के साथ खेल में भी शौक रखते हैं। राईफल शूटिंग में देश का नाम दुनियां में रौशन किया है। श्याम सिंह यादव ने ओलंपिक और राष्ट्रमण्डल खेलों में अपना प्रतिनिधित्व किया है तथा इण्डिया टीम के कोच रहे हैं।
वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा सपा गठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी. राम) 11 वर्षों तक प्रमुख अभियन्ता तथा विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के पद पर कार्य किए। प्रदेश के इतिहास में इतनी लम्बी अवधि तक कोई भी प्रमुख अभियन्ता के पद पर नहीं रहा। इन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। विधानसभा अजगरा, वाराणसी से 2012 से 2017 तक विधायक रहे।
इस अवसर पर जौनपुर लोकसभा सीट से श्याम सिंह यादव को बसपा सपा गठबंधन प्रत्याशी बनाए जाने पर बसपा सपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त किया है। बसपा के विधानसभा के अध्यक्ष धरमपाल बौद्ध, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, सपा नेता राहुल यादव, जिला सचिव सपा रामलाल पाल, प्रमोद यादव, धरम सिंह यादव, राम सिंह यादव, राजेंद्र पाल, रामजीत यादव, आलोक कुमार गुप्त, संजय चौधरी, विश्वनाथ जायसवाल, केदार नाथ यादव, राम मूर्ति, नागेन्द्र यादव, अजय सरोज, मूल चंद पाल, राम सनेही यादव आदि ने खुशी जाहिर की है।

जौनपुर: जानिए कौन हैं मछलीशहर लोकसभा प्रत्याशी टी.राम | एक बार जरूर पढ़े...

इण्डिया टीम के कोच रहे श्याम सिंह यादव, जौनपुर से लड़ेगे चुनाव





DOWNLOAD APP