नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को लोकसभा के भाजपा प्रत्याशियों की 16वीं सूची जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र के मुंबई नार्थ ईस्ट से मनोज कोटक को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से डा. चंद्रसेन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, आजमगढ़ से भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से वीपी सरोज को प्रत्याशी घोषित किया है।

DOWNLOAD APP