जौनपुर। वरिष्ठ बसपा नेता अशोक सिंह रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली में आयोजित एक सभा में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। वे जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस से जल्द प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

दूरभाष से बातचीत में उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में शामिल हुए। जहां उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस जौनपुर सदर लोकसभा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बता दें कि इससे पूर्व अशोक सिंह बसपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं।




DOWNLOAD APP