जौनपुर। टेलीविजन की मशहूर ​अभिनेत्री विभा आनंद शहर के रजा डीएम शीया इंटर कालेज के सभागार में 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जहां किशोरियों और महिलाओं से रूबरू होंगी।

विभा ने मुंबई में 2008 में टेलीविजन इंडस्ट्री में इंट्री की। विभा ने कलर्स टीवी के टेलीविजन बालिका वधू, जी टीवी के श्री, सोनी चैनल के सुख बाई चांस, जी टीवी के संस्कार लक्ष्मी, फीयर फाइल्स, कलर्स टीवी के कैरी-रिश्ता खट्टा मिट्टा, बिंदास के ये है आशिकी, स्टार प्लस के महाभारत, एमटीवी इंडिया के कैसी ये यारियां, एण्ड टीवी के बेगूसराय, लाल इश्क, गुंजन सहित कई सीरियलों में कार्य की हैं।

विभा का जन्म 08​ सितंबर 1990 को हुआ था। विभा आनंद एक भारतीय फिल्म/टीवी एक्ट्रेस हैं। जो कि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।




DOWNLOAD APP