जौनपुर। आर्य समाज शाहगंज का चार दिवसीय 92वां वार्षिकोत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थ 9 अप्रैल से चैत्र शुक्ल सप्तमी 12 अप्रैल तक सुनिश्चित है। 9 अप्रैल से शुरू कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 7 से 10 बजे तक मेन रोड लोहा मण्डी स्थित आर्य समाज मन्दिर पर यज्ञ एवं ध्वजारोहण होगा। अपरान्ह 2 बजे से शोभायात्रा व नगर कीर्तन निकाली जायेगी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुये सायंकाल समाप्त होगी।
दूसरे दिन से प्रतिदिन गांधीनगर (कलेक्टरगंज) पर प्रातः साढ़े 7 बजे से 10 बजे तक यज्ञ एवं ध्वजारोहण होगा तथा 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक भजनोपदेश, प्रवचन, यज्ञ, प्रसाद वितरण के साथ रात साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक भजनोपदेश व प्रवचन होगा। 11 अप्रैल को प्रातः साढ़े 7 से 10 बजे तक यज्ञ के बाद साढ़े 11 बजे तक भजनोपदेश, प्रवचन, शंका समाधान, यज्ञ, प्रसाद वितरण के साथ रात साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक भजनोपदेश एवं प्रवचन होगा। 12 अप्रैल को प्रातः साढ़े 7 बजे से 10 बजे तक यज्ञ के बाद साढ़े 11 बजे तक भजनोपदेश व प्रवचन के बाद शंका समाधान, यज्ञ, प्रसाद वितरण के साथ साढ़े 7 बजे से 12 बजे तक भजनोपदेश, व्याख्यान, धन्यवाद, प्रसारण व शान्ति पाठ के पश्चात् कार्यक्रम का समापन होगा।
उक्त अवसर पर भीष्म जी आर्य भजनोपदेशक बिजनौर, श्रुति शास्त्री भजनोपदेशिका जयपुर, आचार्य शिव कुमार उपदेशक सहारनपुर सहित अन्य विद्वान आयेंगे। इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये आर्य समाज के अम्बरीश आर्य ने सम्बन्धित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।


DOWNLOAD APP