• उन्होंने कहा, कमल खिलाइए आतंकियों के लिए तैयार हो जाएगा कब्र

जौनपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल में 55 साल जैसा विकास हुआ है। मोदी को पांच साल का और समय मिले तो 70 साल का हिसाब पूरा हो जाएगा। आब सभी मिलकर देश में कमल खिलाइये। देश की सुरक्षा और खुशहाली के लिए पीएम मोदी ने आतंकवादियों के लिए कब्र तैयार कर रखा है। विपक्षी इस बात को लेकर भयभीत हैं कि यदि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो भ्रष्टाचारियों हो हिसाब देना होगा। वह करंजाकला क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में जौनपुर लोस के प्रत्याशी केपी सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केपी सिंह को जीताने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में नकली बुआ मायावती, अखिलेश यादव और कांग्रेस की सरकार रहती तो इतना विकास नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि यदि विकास के लिए दिल्ली से एक रूपया चलता है तो उसमें से केवल 15 पैसे ही गांव तक पहुंच पाता है। लेकिन अब स्थिति यह है कि विकास के लिए मिला पूरा धन गांव तक पहुंच रहा है। पहले विकास कार्य कागज पर होता था लेकिन अब सारे काम धरातल हो दिख रहे हैं। विपक्षी जातिय समीकरण बना रहे हैं। लेकिन हमारे मोदी समीकरण है। किसान, गरीब और मजदूर ने ठाना है कि मोदी को फिर से पीएम बनाना है। शहरों को 24 घंटे, तहसीलों में 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी में दो साल में 15 साल जैसा विकास हुआ है।
सरकार का उद्देश्य देश की सुरक्षा और जनता की खुसहाली है। पीएम ने जो वादा किया उसे पूरा करेंगे। 23 मई को समझ लिजिए कि सपा, बसपा और कांग्रेस गई। 2017 के बाद से गुंडागर्दी खत्म हो गई। भू-माफियाओं को उल्टाकर उन्हें सीधा किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर व्यग्य करते हुए कहा जो अपने पिता और चाचा का नहीं वह नकली बुआ का नहीं होगा। उसे हम अपना कैसे समझ सकते हैं। हम 2104 से बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। यह तभी संभव होगा जब जौनपुर की दोनों सीटें भाजपा जीतेगी। राष्ट्रवाद के इस अभियान में मतदाताओं की भूमिका काफी अहम होगी। उन्होंने मतदाताओं को 12 मई को मतदान करके ही पानी पीने संकल्प दिलाया। डिप्टी सीएम को चांदी का गदा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, शशि मौर्या, ऊषा मौर्या, हरिश्चंद्र सिंह, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, पु्ष्पराज सिंह, संजय पाठक, रविंद्र मिश्र, सतीश त्यागी, सतीश सिंह, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने किया।




DOWNLOAD APP