जौनपुर: शार्ट सर्किट से 20 एकड़ गेहूं की फसल खाक, लाखों का नुकसान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के चिटको बकटही गांव में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी जिसके चलते लगभग 20 एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में गुरूवार को अचानक शार्ट सर्किट हो गयी जिसके चलते उसमें से निकली चिंगारी ने नीचे खड़ी फसल में गिर गयी। परिणामस्वरूप दर्जन भर से अधिक किसानों के लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
पीड़ित किसानों में बबलू पाल, मुंशी पाल, कुहेश पाल, मुकेश पाल, शोभा राजभर, विजय राजभर, मुन्ना राजभर, विवेक राजभर, सिराज राजभर, तारा राजभर, मुन्ना सिंह, राजन सिंह, लल्लन सिंह, फतेह सिंह हैं। बताया गया कि इस अग्निकाण्ड में लाखों रूप्ये का नुकसान हुआ है। वहीं बहुजन समाज पार्टी भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष शरतेन्दु विकास पाल ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये पीड़ितों की मदद की मांग किया है।
जौनपुर के चंदवक क्षेत्र में शार्ट सर्किट
से लगी आग के बाद का दृश्य।
|