जौनपुर: अपराध निरोधक कमेटी का मतदाता जागरूकता अभियान रैली 1 को | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी कोतवाली क्षेत्र द्वारा 1 मई दिन बुधवार को मजदूर दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त अवसर पर आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी सम्मानित मतदाताओं को रैली व नगर भ्रमण के माध्यम से अधिकतम मतदान करने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
रैली भण्डारी रेलवे स्टेशन से शाम 4 बजे प्रारम्भ होकर पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा होते हुये ओलन्दगंज के बाद नखास स्थित सद्भावना पुल पर संस्था के उपाध्यक्ष के सम्बोधन उपरांत समाप्त की जायेगी।
इस आशय की जानकारी देते हुये आद्या प्रसाद सिंह आयोजक/अध्यक्ष कोतवाली क्षेत्र ने जनपद के समस्त थाना कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित नगरवासियों से रैली में भाग लेकर सफल बनाने के लिये अपील किया है।