जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने नगर के अहमद खां मण्डी निवासी सै. अबूजर जैदी को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर दिया।

इस पर श्री जैदी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद के प्रति आभार जताया।
वहीं जौनपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यालय पर सपा नेता रिजवान हैदर, मो. अकीब, मजहर आसिफ सहित अन्य ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया। साथ ही सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित तमाम पार्टीजनों ने श्री जैदी को बधाई दिया।




DOWNLOAD APP