जौनपुर। आज शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में इमाम-ए-जुमा मौलाना महफुजूल हसन खां ने खुत्बें जुमा में हजरत अली (अ.स.) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। तदोपरांत बाद नमाज हजरत अली के जन्मदिवस के अवसर पर तेलावते कुराने मजीद से महफिल का शुभारंभ हुआ।

महफिल को संबोधित करते हुए हुसैनी फोरम इण्डिया के अध्यक्ष एवं शिया जामा मस्जिद प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य सै. मोहम्मद हसन ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत अली इंसानियत के मार्गदर्शक हैं। आज के युग में हजरत अली द्वारा स्थापित मूल्यों के आधार पर सरकार चलाई जा सकती है। जो कि एक सफल सरकार होगी। इसलिए तमाम देश की सरकारों को हजरत अली के नियमों का अनुसरण करके सफल सरकार चलाना चाहिए। इस अवसर पर शायरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिसमें तालिब रजा शकील, जव्वाद जौनपुरी, शुजात अली, ताज मोहम्मद, अफरोज जौनपुरी, वसीम जौनपुरी, शमशाद जौनपुरी, राशिद रन्नवी, जाकिर हुसैन, मुश्ताक जौनपुरी, इमरान, इश्तेयाक हुसैन इत्यादि ने काव्य पाठ किया। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली/प्रबन्धक अली मंजर डेजी ने सभी उपस्थित जनों को हजरत अली के जन्मदिवस पर मुबारकवाद पेश की। संचालन असलम नकवी ने किया।
इस अवसर पर तहसीन अब्बास सोनी, डा. हाशिम खां, अहसन रिजवी नजमी, हाजी समीर अली, एम.एम. हीरा, नासिर रजा गुड्डू, लड्डन खां, शिया जामा मस्जिद इन्तेजामिया कमेटी के अन्य सदस्यगण एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






DOWNLOAD APP