जौनपुर: शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित बसौली निवासी शिक्षक डॉ. श्याम सरन सिंह के असामयिक निधन पर स्थानीय बीआरसी कार्यालय पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गयी।
शोकसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि डॉ. श्याम सरन सिंह के निधन से क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है। क्षेत्र के शैक्षिक उन्नयन में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
शोकसभा के मौके पर उपस्थित शिक्षकों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर क्षणिक मौन रहकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पारस यादव, रवीन्द्र भाष्कर, वीरेन्द्र यादव, मनोज, सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।