जौनपुर: सभी के भले की कामना करते हैं सन्तः प्रो. एसएल सूद | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सन्त अपने भले तक ही सीमित न होकर सभी के भले की कामना करते हैं और इंसान को इंसान के असली स्वरूप की जानकारी करवाकर मानव जीवन के असली उद्देश्य को पूरा करवाने में अपना योगदान देते हैं।
सन्तजन ब्रह्म ज्ञान की रोशनी को जन-जन तक अपने कर्म द्वारा पहुंचाते हैं। उक्त उद्गार नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये शिमला (हिमाचल प्रदेश) से आये केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक प्रो. एसएल सूद ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक शाहगंज, डा. खुर्शीद अहमद, अमलेश यादव, सचिन जायसवाल, गीता, रीतू, राशी, बाल किशन जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन उदय नारायण जायसवाल मीडिया सहायक ने किया।
जौनपुर नगर के मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित सत्संग भवन में संदेश देते केन्द्रीय प्रचारक प्रो. एसएल सूद। |