जौनपुर। सत्य प्रभु परमात्मा की अनुभूति के बिना मानव जीवन सुन्दर नहीं हो सकता। हर इंसान प्रेम व शान्ति से रहे, यही संदेश अवतारी महापुरूषों ने हर युग में दिया है। सन्त निरंकारी मिशन भी यही संदेश दे रहा है।
जौनपुर में आयोजित संत समागम में सामाजिक
संदेश देते प्रो. एस.एस. सूद एवं उपस्थित लोग।
उक्त उद्गार संत निरंकारी सत्संग भवन दुर्गापार, सिकरारा व संत निरंकारी सत्संग भवन नौपेड़वा में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये शिमला (हिमांचल प्रदेश) से आये केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक प्रो. एस.एल. सूद ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि जब तक जीव को परमात्मा का बोध नहीं होगा, तब तक मनो की दूरियां खत्म नहीं हो सकतीं। इंसान अनेक भान्तियों में जीवन जी रहा है लेकिन जब सत्य की प्राप्ति हो जाती है तो जीवन उजाले से भरपूर हो जाता है।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र यादव मुखी, सूर्य कुमार यादव संयोजक, राजेश प्रजापति, अमलेश, लालमनि, समर बहादुर, प्रीतम, नन्द लाल, रामचन्दर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन अमित व अरविन्द ने संयुक्त रूप से किया।




DOWNLOAD APP