जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद इकाई का चुनाव बुधवार को कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह चुनाव पर्यवेक्षक रहे जहां जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर, कोषाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संतोष मौर्य चुने गये। तत्पश्चात् श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर राम आसरे यादव, प्रशांत कुमार, दीप नारायण, देवेश दुबे, राजकमल सिंह, आशीष सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP