जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलपा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट न्यायालय के बाहर गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत सफाई करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए।

उन्होंने कलेक्ट्रेट न्यायालय के बाहर बनी जलपान गृह पर प्लास्टिक के ग्लास एवं प्लास्टिक पाउच वाले पानी की विक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि प्लास्टिक पाउच वाला पानी बेचने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कलेक्ट्रेट परिसर में नाली की मरम्मत कराने, दो डस्टबिन रखवाने तथा खराब पड़ी लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

पढ़ें: 'मेरा वोट मेरी ताकत': सद्भावना पुल पर बना सेल्फी प्वाइण्ट | #AAPKIUMMID






DOWNLOAD APP