जौनपुर: होली के दिन रंग लगाने के बहाने दो महिलाओं से हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन गांव के ही तीन मनबढ़ युवकों द्वारा रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को होली के त्यौहार के दिन गांव के ही तीन मनबढ़ युवकों ने गाँव के ही एक परिवार के मकान में रंग लगाने के बहाने घुसकर घर की एक बहू और एक विवाहिता बेटी के साथ छेड़खानी किया।
घटना की जानकारी होते ही घर के पुरुष सदस्य आग बबूला हो गए। त्योहार होने के कारण लोग उस दिन शान्त हो गए। मामला गाँव का होने के कारण पीड़ित परिवार पहले लोकलाज के भय से मामले को आरोपियों के परिजनों से शिकायत करके रफादफा करना चाहा। लेकिन मनबढ़ आरोपियों के परिजन मारपीट करने लगे जिससे क्षुब्ध होकर परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तहरीर में नामजद तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।