जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के देवलासपुर राजभर बस्ती निवासी रामअवध राजभर के बेटे अरविंद की शादी आठ वर्ष पूर्व गाजीपुर के खानपुर फरदहा निवासी होरीलाल की पुत्री निर्मला से हुई।

इसी बीच देवर अमित से बातचीत के दौरान प्रेम प्रपंच शुरू हो गया। निर्मला के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बात से मायके व ससुराल में सभी लोग जानते हैं। लेकिन ससुराल के लोगों ने इसे नजर अंदाज कर रहे थे। इधर देवर भाभी भी शादी करने पर आमादा रहे। कुछ दिन पति पत्नी व देवर को लेकर घरेलू विवाद भी चला।
विवाद चंदवक थाने पहुंचा गया। ग्रामीणों व पुलिस के समझाने बुझाने पर देवर के निर्मला शादी करने के लिए तैयार हो गई। शुक्रवार को थाना परिसर स्थित राम जानकी मंदिर पर दोनों ने एक दूसरे को वर माला डालकर शादी कर ली।




DOWNLOAD APP