फरेंदा, महाराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी अवधेश कुमार यादव वरिष्ठ अधिवक्ता को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद यह दिल्ली अधीनस्थ न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार के मुकदमों की पैरवी करेंगे। वह सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखेंगे।
विदित हो कि अवधेश कुमार यादव विगत कई वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। अब तक के इतिहास में क्षेत्र से इस उपलब्धि को पाने वाले ये सबसे कम उम्र के अधिवक्ता हैं। उनकी रुचि असहाय लोगों की मदद करने में विशेष है।

इनकी इस उपलब्धि पर जिला एवं सत्र न्यायालय बार एसोसिएशन महाराजगंज सुरेंद्र नाथ पांडेय एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता तारकेश्वर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल्ला खान, अभिजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस पांडेय, बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट फरेंदा के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सुबोध मोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जगदीश प्रेस क्लब महाराजगंज मुकेश सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह एडवोकेट, सुनील मणि त्रिपाठी, स्कंद श्रीवास्तव एडवोकेट, सर्वेश राय एडवोकेट आ​दि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।
साथ ही फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक भाजपा शिविर चौधरी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, राजेंद्र सिंह, व्यास जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन मिश्रा, राम प्रसाद, राम प्रताप यादव, परमात्मा विश्वकर्मा आदि ने बधाई दिया है।





DOWNLOAD APP