• राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विहिप ने किया होली मिलन समारोह

जौनपुर। हमारा देश भारत अनादि काल से ही भारतीय संस्कृति के रक्षक ऋषि एवं कृषि पर आधारित रहा है। इसी संस्कृति में एक बसन्त ऋतु के आगमन पर मनाये जाने वाले रंग एवं उमंग का त्योहार होली है जो हमारे ऋषियों एवं कृषि की नवचेतना का बोध प्रकृति के माध्यम से कराती है।
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व
हिन्दू परिषद के होली मिलन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग।
उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर नगर के जंघई मार्ग पर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होली मिलन समारोह में काशी प्रान्त के मन्त्री कृष्ण गोपाल ने कही। इसी क्रम में नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि होली का यह त्योहार हमारे अन्दर नवचेतना जगाकर आगामी नववर्ष के लिये हमें नव ऊर्जा प्रदान करता है।
समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन शिव गोविन्द साहू व संचालन संघ के आरके शर्मा ने किया। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री राजमणि पाण्डेय, रामसिंह, लोकगीत गायक लालजी तिवारी, अच्छे लाल तिवारी ने फगुआ, चैताल, बेलवरिया सहित होली गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री वैभव, सह जिला मंत्री दीपक शुक्ल, विशम्भर दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष अमित दुबे, वेद प्रकाश, अरविन्द बच्चा, जगदम्बा जायसवाल, डा. मणिशंकर मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अनुपम तिवारी, दिग्विजय सिंह, जितेन्द्र गुप्त, सुरेन्द्र चौरसिया, राकेश कुमार, राम बाबू केसरवानी, अनिल जायसवाल, राम प्रकाश चौरसिया, शिव कुमार उमर वैश्य, मैदान मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP