जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक चहारसू चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव युवा मंच राहुल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हरिलाल राजभर, जिला महासचिव अनिल राजभर की मौजूदगी में बसपा छोड़कर आए दिनेश पासवान प्रधान बड़नपुर काे विधानसभा सदर प्रभारी बनाया गया। वहीं उनके साथ शिव प्रताप सिंह काे विधानसभा सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर श्री राम बिन्द, राम झालर बिन्द, तहबिल फातमा खाँ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिलाल राजभर ने किया।




DOWNLOAD APP