जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव के उमरपुर आवास पर हुई। संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया।

बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव चमन के निधन व तारापुर कालोनी निवासी आलोक सिन्हा के बड़े भाई व परिवार के लोग का दुर्घटना में निधन तथा कायस्थ समाज के नेता विजय अस्थाना भईया जी का निधन व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ वीरेन्र्द श्रीवास्तव के माता जी का निधन व कायस्थ समाज के नेता सुप्रसिद्ध गायक पंकज सिन्हा व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के माता जी का निधन व कुछ माह पूर्व कायस्थ समाज के नेता विजय श्रीवास्तव बंटू के पिताजी रज्जन श्रीवास्तव के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा होली मिलन समारोह इस बार नहीं मनाएगी।
जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों के निधन से कायस्थ समाज मर्माहत हैं इसलिए महासभा ने निर्णय लिया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राकेश लाल साधु, प्रदीप श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, अनुराग सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, मनु श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, अर्पित, आनंद श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव सीम्पू, अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पढ़ें:- जौनपुर: पुलिस ने घुमंतू परिवारों से की पूछताछ

पढ़ें:- जौनपुर: शहीद सैनिकों के परिजनों को दी आर्थिक मदद





DOWNLOAD APP