जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रहे वृद्ध पर छुट्टा भैंसे ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक भैंसा वृद्ध पर कई बार हमला कर चुका था। स्थानीय लोगों ने की मदद से वृद्ध को गंभीरावस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खानपुर गांव निवासी बलई निषाद (60) गुरुवार की दोपहर खेत में काम कर वापस घर लौट रहे थे। तभी पीछे से दौड़ा चला आ रहा छुट्टा भैसा उन पर अचानक हमला कर दिया। वे चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गये। शोरगुल सुनकर अगल बगल खेतों मे काम कर रहे ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे।
इस बीच भैसा कई बार बलई पर हमला कर चुका था। बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार हेतु ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पूर्व भी 16 फरवरी को इसी गाव में 60 वर्षीय वृद्ध मूलचंद यादव की भी भैंसे के हमले से मौत हो गई थी।




DOWNLOAD APP