अनेश कुमार
​मिर्जापुर। देश भर में सोमवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मिर्जापुर के मंदिरों में भोले बाबा का दर्शन करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।
जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर शिव मंदिर को फूल माला से सजाया गया है। शिव भक्त मंदिर में बेल पत्र, कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लाइन में लगा हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर तमाम श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जा रहा है।

मान्यता है कि इस दिन अगर भोलेनाथ को खुश कर लिया तो आपके सभी बिगड़े काम सफल हो जाते हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही श्रद्धालु लाइन लगाकर जयकारा लगाते हुए भगवान शिव का पूजन अर्चन कर रहे हैं।

पुराणों में कहा गया है कि जो भी भक्त आज के दिन यहाँ पर दर्शन करता है। उसकी सभी मुरादे बाबा पूरी करते हैं। मान्यता के अनुसार तारकेश्वर शिव मंदिर पर भगवन विष्णु और माता लक्ष्मी ने शिवरात्रि के दिन पूजन कर भगवान शिव से इच्छित फल की प्राप्ति की थी इसीलिए विशेष स्थान हो जाता है। वर्षों से यहां पर लोग दर्शन पूजन करने आते हैं। खासतौर पर महाशिवरात्रि के दिन इसका अधिक महत्व माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दर्शन पूजन कर रहे हैं। वहीं अन्य श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किया।




DOWNLOAD APP