जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने सोमवार को जिला कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
जौनपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष गीता
चौरसिया को मनोनयन पत्र देते जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव गीता चौरसिया को बनाया गया है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही। वहीं पार्टीजनों, शुभचिंतकों ने गीता चौरसिया को नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाई दिया।





DOWNLOAD APP