जौनपुर: परदेशी हुआ जहरखुरानी का शिकार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। मुंबई से लौट रहे एक परदेशी व्यक्ति को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों से अपना शिकार बनते हुये उसका सब कुछ लूट लिया। रोडवेज के चालक परिचालक ने बेहोशी हालत में उक्त परदेशी को सिकरारा चौराहे पर उतार दिया।
जानकरी के अनुसार हरीलाल तिवारी (55) निवासी बभनौली ने परिजनों के जीवकोपार्जन के लिए मुंबई के एक कंपनी में वाचमैन की नौकरी करके मुम्बई से घर लौटते समय शनिवार की दोपहर रोडवेज में बैठे और सहसो में बेहोश हो गए। उनके पास कितना सामान था। यह अभी तक पता नहीं चल पाया। उनके पास मिली मोबाइल से स्थानीय लोगों ने घर पर फोन किया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक होश नहीं आया था। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटना आए दिन हो रही है।