जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में शुक्रवार को देर रात पहुंची मुम्बई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव निवासी युवक अतुल कुमार कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। हालांकि पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि अतुल कुमार कश्यप मुम्बई में रहकर डेयरी चलाता था। जहां पर वह किसी से जालसाजी कर धन हड़प लिया और घर चला आया था। आरोपित को तलाश करते मुम्बई पुलिस उसके गांव आ पहुंची। आरोपित को घर से ही गिरफ्तार किया गया।






DOWNLOAD APP