• अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रायोजित ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजनान्तर्गत जागरूगता कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने महिला दिवस के बारे में बताते हुये उपस्थित सभी लोगों को भेदभाव रहित समाज एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ सशक्त हो चुकी महिलाओं द्वारा आवश्यक सहयोग के बारे में बताया। साथ ही ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ बेटी पढ़ाओ’’, स्पान्सरशिप योजना एवं मतदाता के अधिकार एवं मतदान के विषय में बताया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने कानून की जानकारी दी। कानून के माध्यम से किस तरीके से उसका फायदा पहुॅचाया जाय उस पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये स्वयं पहल भी करना होगा।
तिलकधारी सिंह महाविद्यालय अंग्रजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. वन्दना दूबे ने महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव व समानता के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हमें मुख्य धारा से कटी हुई महिलाओं एवं अन्य महिलाओं के दृष्टिकोण को समझते हुये सम्मान देना आवश्यक है। जिला समन्वयक रजनी सिंह ने कहा कि महिला समाख्या द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है के विषय में व्यापक रूप से बताया गया। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता मन्जू शास्त्री ने महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी पहलू के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं की विभिन्न समास्याओं और उसके निवारण पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. वन्दना दूबे, जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला समाख्या रजनी सिंह, पोलोवाल्ट स्टेट लेबल चैम्पियन कु. प्रतिमा सिंह, शिक्षक रूखसार खान, अधिवक्ता दीवानी न्यायालय मन्जू शास्त्री हैं। सम्मानित किए गए महिलाओं के बारे में अमर ​उजाला के ब्यूरोचीफ विनोद तिवारी ने बताया।
इस अवसर पर एसपी ग्रामीण संजय राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द दयाल यादव, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, मुरलीधर गिरि, नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, ममता, डा. शकुन्तला यादव, डा. सुमन यादव, डा. अन्जू पाठक, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



DOWNLOAD APP